IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

MLA अर्की संजय अवस्थी लूणा क्यारडू में अग्नि पीड़ित परिवार से मिले, लिया नुकसान का जायज़ा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अर्की

विधानसभा क्षेत्र अर्की विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत चिल्लड़ के गांव लूणा क्यारडू में रूप राम के घर हुई आग की घटना में हुए नुकसान का जायजा लिया । यह अग्निकांड कुछ दिन पहले रूप राम के घर हुई थी जिसमे घर के समान सहित कुछ पैसे जलने सहित लगभग 1 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। विधायक संजय अवस्थी ने मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मिले।

उन्होंने मंडलाधिकारी नालागढ़ को राहत सम्बंधित व्यवस्था करने को कहा और विधायक द्वारा अपनी ऐच्छिक निधि द्वारा 25000 रुपये की सहायता प्रदान की और विधायक द्वारा ग्राम पंचायत चमदार के गांव मनलोग खुर्द में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और जनसमस्याओं को सुना ।

संजय अवस्थी ने गांव मनलोग खुर्द की स्थानीय सड़क क्वाजपुल से मनलोग खुर्द के लिए विधायक निधि द्वारा 100000 देने की घोषणा की और विकास कार्यों को गति देने के लिए मंडल नालागढ़ के अधिकारियों से भी बात की ।

इस मौके पर ग्राम पंचायत चमदार के प्रधान कर्म चंद उप प्रधान कमलेश, पूर्व प्रधान गीता राम, देवेंद्र शर्मा, संजीव कौशल,मोहन लाल, जानकी राम, धर्म सिंह, दिनेश, रोशन वर्मा, हेमन्त वर्मा, बलबीर ठाकुर, गोपाल,प्यारे लाल आदि मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोविड संक्रमण से लोगों की सेवा व सहायतार्थ कांग्रेस ने फिर से किया आपदा प्रबंधन कमेटी का गठन, हिमराल बने समन्वयक

Wed Jan 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस ने कोविड संक्रमण से लोगों की सेवा व सहायतार्थ फिर से अपनी देखरेख में आपदा प्रबंधन कमेटी का गठन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल को इस समिति का समन्वयक नामित किया गया है जबकि प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष व कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News