कोविड संक्रमण से लोगों की सेवा व सहायतार्थ कांग्रेस ने फिर से किया आपदा प्रबंधन कमेटी का गठन, हिमराल बने समन्वयक

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस ने कोविड संक्रमण से लोगों की सेवा व सहायतार्थ फिर से अपनी देखरेख में आपदा प्रबंधन कमेटी का गठन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल को इस समिति का समन्वयक नामित किया गया है जबकि प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष व कांग्रेस के सभी अग्रणी सगंठनों के प्रमुख इस समिति के कार्यकारी सदस्य नामित किये गए है।


राठौर ने आज यहां कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना और ओमिक्रोन के मामलों ने इस महामारी के प्रति लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फिर से लोगों की सेवा व साहयातार्थ डिज़ास्टर मैनेजमेंट कमेटी को कार्यन्वित करने का फैंसला लिया है।

उन्होंने कहा कि यह कमेटी प्रदेश में कोरोना से प्रभावित किसी भी व्यक्ति या परिवार को उसके उपचार में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों पर भी अपनी नज़र रखते हुए इसकी उन्हें हररोज पूरी जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि जहां भी सम्भव होगा, प्रदेश कांग्रेस इस महामारी से निपटने के लिये लोगों को जागरूक करते हुए पूर्व की भांति सलाह व हर सम्भव मदद करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

PM की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ़ पंजाब सरकार के प्रति BJP मंडल रामपुर बुशहर ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Wed Jan 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में की गई चूक के खिलाफ़ पंजाब सरकार के प्रति भाजपा मंडल रामपुर ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया व आज पुराने बस अड्डा में कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए चनी सरकार का विरोध किया गया है। इस अभियान में […]

You May Like