PM की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ़ पंजाब सरकार के प्रति BJP मंडल रामपुर बुशहर ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में की गई चूक के खिलाफ़ पंजाब सरकार के प्रति भाजपा मंडल रामपुर ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया व आज पुराने बस अड्डा में कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए चनी सरकार का विरोध किया गया है।

इस अभियान में हजारों लोगो ने अपने हस्ताक्षर कर रोष प्रकट किया इसमें बहुत से ऐसे लोग भी थे जो पार्टी से जुड़े नही है लेकिन प्रधानमंत्री सब का होता है किसी एक दल का नही होता।

इस अभियान की अध्यक्षता नरेश चौहान की व उनके साथ पूर्व में रहे प्रत्याशी बृज लाल, पूर्व में रहे प्रत्याशी केवल राम बुशहरी, राम रतन शर्मा, सवाती बंसल, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी, प्रधान प्रोमिला महेता, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष किशोर परमार, युवा मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर दास, दिनेश खमराल, मनोज अग्रवाल, मनोज शर्मा, bdc सदस्य देश दीप गौतम , भगवान दास, नंद लाल मित्तल , राजेश चौहान, सुरेश शर्मा, हेम राज कश्यप, व पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

मीडिया सचिव दिनेश खमराल ने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री को उनके पद से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए व जो दोषी है उनके ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने शिमला में स्वामी विवेकानंद को की पुष्पांजलि अर्पित

Wed Jan 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजभवन में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की।राज्यपाल ने कहा कि आज का दिवस हम सभी के लिए प्रेरणादायी है और इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप […]

You May Like

Breaking News