पांवटा साहिब में मां-बेटी कोरोना संक्रमित, दोनो को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर सराहां किया शिफ्ट

एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब (डॉ प्रखर गुप्ता)

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की हरि ओम कॉलोनी वार्ड नंबर 4 में 30 वर्षीय महिला एवम उसकी 7 साल की बेटी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक कोरोना संक्रमित मां-बेटी चार मई को ही दिल्ली से पांवटा साहिब पहुंची थी और 2 दिन पहले इनके कोरोना जांच को सैंपल भेजे गए थे, जिसमें यह दोनों कोरोना संक्रमित पाई गई हैँ। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन बाहरी राज्यों से आए सभी लोगों को होम क्वारांटाइन कर दिया था।
वहीं दूसरी और पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है कि इस परिवार के लोग किन-किन लोगों से मिले थे।

\"\"


उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि दोनों मां-बेटी को पच्छाद उपमंडल के सिविल अस्पताल सराहां में स्थापित डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में शिफ्ट किया गया है, जहां पर उनका उपचार होगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही सराहां अस्पताल के स्टाफ को कोरोना संक्रमण से रोगियों की जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अब तक कोविड-19 टेस्ट के लिए 845 लोगों के 899 सैंपल इक्कठे किए गए हैं जिसमें 54 लोगों के सैंपल को दोबारा जांच के लिए भेजा गया। जांच के लिए भेजे गए 899 टेस्ट सेम्पल में से 843 की जांच पूरी होने के बाद 839 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 56 सैंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पांवटा साहिब में दो कोरोना मामले आने पर डीसी ने तारुवाला क्षेत्र किया सील

Thu May 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब (डॉ प्रखर गुप्ता) पांवटा साहिब में कोविड – 19 के दो नए मामले आने के बाद उपायुक्त जिला सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने सीआरपीसी 1973 की धारा 144 (1) (2) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए विकास खण्ड पांवटा साहिब के क्षेत्र संत तेजा सिंह कॉलोनी […]

You May Like

Breaking News