file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने शिमला में स्वामी विवेकानंद को की पुष्पांजलि अर्पित

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजभवन में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की।
राज्यपाल ने कहा कि आज का दिवस हम सभी के लिए प्रेरणादायी है और इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, परम्पराओं और विचारों को बहुत युवा अवस्था में देश-विदेश में प्रचारित किया और यह हम सब के लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जब भी देश से बाहर गए, वे अपनी संस्कृति और विचारों को साथ लेकर गए। स्वामी जी के आदर्शों को अपनाते हुए हम देश को आगे ले जा सकते हैं।
आर्लेकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हम सभी को देश में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया और इसे आगे ले जाने हम सभी का दायित्व है। हम सभी को उनके विचारों और शिक्षाओं का पालन करना चाहिए और यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक भाटिया और राजभवन सचिवालय के अन्य कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ग्रेड-पे से सबको थी उम्मीद-अब अच्छे दिन आएंगे और उनकी आर्थिक परेशानियां खत्म होगी लेकिन नियमित सेवाकाल के बाद संशोधित ग्रेड-पे प्रदान करना प्रवक्ताओं के साथ अन्याय

Wed Jan 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हि.प्र.स्कूल प्रवक्ता संघ, हि.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ (नरेश महाजन गुट) ने शिमला में सयुंक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया ! हि.प्र.स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ इस प्रेस वार्ता वार्ता में संघ के महासचिव संजीव ठाकुर मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा नरेश […]

You May Like

Breaking News