IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला में रानी झांसी पार्क में भिड़ी 2 युवतियां, दंगल देखने उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में पार्क लोगो के बैठने के लिए बनाए गए है वही अब यह पार्क नशेड़ीयो के अड्डे के साथ मारपीट का अड्डा बनता जा रहा है। आये दिन शिमला के पार्क में मारपीट के मामले सामने आ रहे है।
ताजा मामले में शिमला के रानी झांसी पार्क में सोमवार देर शाम दो युवतियों से आपस में मारपीट का मामला सामने आया।

यह मारपीट क्यों हुई अभी इस बात का पता नहीं चला है लेकिन लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो युवतियां आपस में लड़ रही हैं और लोग खड़े तमाशा देख रहे हैं।

काफी देर तक लड़ाई होने के बाद किसी ने वीडियो बनाई और वायरल करती है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लड़कियां आपस में लड़ रही है।

वही पार्क में स्कूली छात्र व अन्य लोग खड़े तमाशा देख रहे हैं किसी ने भी उन्हें रोकने की जरूरत नहीं समझी। पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है लेकिन पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रानी झांसी पार्क में मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। पार्क लोगों को बैठने के लिए बनाए जाते है लेकिन पार्क में इस तरह की लड़ाई होने से आम लोगों में डर बना रहता है फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Tue Mar 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल विधानसभा बजट के 15 दिन के सत्र में सदन की कार्यवाही 76 घंटे तक चली। 4 दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में 32 सदस्यों ने भाग लिया। 4 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर 4 दिन में 34 सदस्यों ने भाग लिया। जिस पर […]

You May Like

Breaking News