file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

ये लो जी- HPU प्रशासन “लड़का-लड़की” में कर रहा भेदभाव, लड़के के हॉस्टल रात 10 बजे तक खुले तो लड़कियों के 7:30 बजे ही बन्द क्यों…?

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पिंक पैटल चोक के ऊपर धरना प्रदर्शन किया गया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एक ऐसा विश्वविद्यालय है जहां पर यदि हम गर्ल्स हॉस्टल की बात करें तो वहां पर लड़कियों को 7:30 बजे हॉस्टल के अंदर बंद कर लिया जाता है और यदि हम बॉयज हॉस्टल की बात करें तो वहां पर लड़कों को 10:00 बजे बंद कर दिया जाता है।

यदि हम देश के दूसरे विश्वविद्यालयों की बात करें तो वहां पर इस तरह समस्याओं का सामना विद्यार्थियों को नहीं करना पड़ता है। यदि हम बात करें पंजाब यूनिवर्सिटी की तो वहां पर जो भी हॉस्टल हैं उनको 24 घंटे खुला रखा जाता है।

हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के बॉयज छात्रावास में 10 बजे ताला लगा कर छात्रों को बंद कर दिया जाता है। अगर गर्ल्स छात्रावास की बात करें तो यहाँ पर 07:30 बजे ही ताला लगाकर अंदर छात्राओं को बंद कर दिया जाता है।

बहुत सारे छात्र देर रात तक लाइब्रेरी में स्टडी करते है लेकिन हॉस्टल में ताला लग जाने के कारण उन्हें जल्दी हॉस्टल चले जाना पड़ता है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

अतः एस एफ़ आई ने मांग की है कि हॉस्टल में ताला लगाना बन्द होना चाहिए तथा छात्र-छात्राओं को अपनी इच्छानुसार आने जाने दिया जाए।
विश्विद्यालय के अंदर 24 घंटे लाइब्रेरी का प्रावधान किया गया है लेकिन वहां भी छात्राओं को 8 बजे ही बाहर निकालकर पढ़ाई करने से रोक दिया जाता है।

एक ओर तो हमारी सरकार बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का नारा देती है लेकिन दूसरी और लड़कियों को पढ़ाई से दूर करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। ये लड़का लड़की में भेदभाव कर रहे हैं।

एस एफ़ आई ने मांग की है कि यह साफ तौर पर समानता के अधिकार का हनन है अतः छात्राओं को भी 24hrs लाइब्रेरी में पढ़ने दिया जाना चाहिए। उसके अलावा एस एफ़ आई ने मांग की है कि हॉस्टल में मेडिकल रूम व जिम को जल्द से जल्द शुरु किया जाए।
धरने को सम्बोधित करते हुए विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष कामरेड अनुजा ने कहा यदि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द इन छात्र मांगो को पूरा नही किया तो आने वाले समय में एस एफ़ आई तमाम लड़कियों को लामबंद करते हुए विश्वविद्यालय के अंदर एक उग्र आंदोलन करेगी और जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

40 साल से वीरभद्र सिंह का था एक छत्र राज, सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस का नहीं होगा कोई सीएम चेहरा, दिल्ली से चल रही जयराम सरकार- सुक्खू

Fri Apr 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस संयुक्त रूप से3 चुनाव लड़ेगी। कोई भी मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होगा। चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं लड़ा जाएगा बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ेंगे और जीतेंगे […]

You May Like

Breaking News