file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कुलदीप राठौर की भाजपा नेताओं को ललकार, दम है तो मुद्दों पर बहस के लिए आएं, जनता को भ्रमित न करें

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा कि उपचुनाव में विकास की बात क्यों नहीं कर रहे, केवल वैयक्तिक आरोप क्यों लगा रहे हैं। मुद्दों को भटकाने का प्रयास न करें। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा देश की जनता जानती है।
पीएम मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार की बात की थी बताएं कितनों को रोजगार दिया। महंगाई कम करने का वादा किया था उसका क्या हुआ। हर वस्तु की कीमत आसमान छू रही है चर्चा क्यों नहीं करते। भाजपा नेता चर्चा से भाग रहे हैं।


प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और भ्र्ष्टाचार चरम पर है। उद्योग पलायन कर गए हैं। धर्मशाला में निवेश मीट के नाम पर बहुत उद्योग लाने की ढींगे मारते थे बताएं कितने आए। बेरोजगारी में भी तीसरे स्थान पर आ गए हैं। जिनको रोजगार भी दिया वे केवल भाजपा के हैं। जिन्हें रोजगार दिया उनमें भाजपा शासित बाहरी राज्यों के लोगों को दिया। भाजपा नेता आएं हमसे बहस करें। मुद्दों को न भटकाए, लोगों को भ्रमित कर अपना चुनावी एजेंडा आगे बढ़ाते हैं।

छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को भ्रमित करने की राजनीति करते हैं लेकिन अब जनता इनका असल चेहरा और चरित्र जान चुकी है।
देश के पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति का मुकाबला करते हैं उस स्थिति में जब देश कोरोना से जूझ रहा हो। देश कंगाली पर आ गया लेकिन अपने लिए साढ़े आठ हजार करोड़ का जहाज खरीद रहे हैं और आलीशान भवन बना रहे हैं।
तीन काले कानून लाए और देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर लड़ रहा है लेकिन केंद्र सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं हैं। गृह राज्य मंत्री के8 धमकी के बाद किसानों पर गाड़ी चढ़ा ली और कुचल कर किसानों को मार डाला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कानून के रक्षक भक्षक बन गए। न पद से हटाया न कार्रवाई की।

कांग्रेस नेता हर बलिदान देने को तैयार है।

राठौर बोले इन चुनावों से न हिमाचल सरकार बदलेगी न दिल्ली सरकार लेकिन जयराम की कुर्सी को जरूर खतरा हो जाएगा। कन्हैया भी इस देश के नागरिक हैं और उन्हें अधिकार है मुद्दों पर आवाज उठाने की। प्रतिभा सिंह के सैनिकों पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि सेना किसी की नहीं होती न भाजपा की न कांग्रेस की। उनकी मंशा सैनिकों को ठेस पहुंचाने की नहीं थी लेकिन भाजपा सेना के नाम पर राजनीति करती है, जो गलत है। इंदिरा गांधी के समय भी लड़ाईयां लड़ी लेकिन कभी कनग्रेस ने श्रेय नहीं लिया। चीन सिमा पर जवानों की हत्या, पुलवामा में 40 जवानों की शहादत पर भाजपा जवाब क्यों नहीं देती।
वीरभद्र सिंह व परमार कांग्रेस के नेता है और हिमाचल के निर्माता हैं। भाजपा नेता हिमाचल के निर्माण ही नहीं चाहते थे। कांग्रेस अपने नेताओं का नाम भी लेगी और उनका सम्मान भी करेगी, वह हमारे लिए आदर्श हैं और वोट उनके नाम पर मांगेंगे उन्हें श्रद्धांजलि भी देंगे क्योंकि आज हिमाचल के विकास उन नेताओं की ही देन हैं।
स्टार प्रचारकों को देशद्रोही कहना गलत हैं, देशद्रोही हैं तो सलाखों के पीछे डालें और साबित करें। मोदी और अटल खुद पाकिस्तान गए। आडवाणी ने तो जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाई। मोदी बिन बुलाए बिरयानी खाने गए कांग्रेस नेता तो कभी नहीं गए न उनका नमक खाया।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कांग्रेस में नेता बनने की लगी है होड़, अग्निहोत्री ने मेरा नहीं मंडी का अपमान किया- जयराम

Tue Oct 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, करसोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करसोग के चुराग में मंडी संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के कारगिल को लेकर दिए बयान, नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस स्टार […]

You May Like

Breaking News