file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

धर्मशाला के खन्यारा में बादल फटा-भारी तबाही, 2 दुकानें, 22 मकान-खोखे क्षतिग्रस्त, 45 भेड़ बकरियां लापता

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

नुक्सान का आकलन करने के भी दिए निर्देश
  एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने भारी बारिश से खन्यारा में  प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही राहत और पुनर्वास के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रभावित लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।
   उल्लेखनीय है शुक्रवार को भारी बारिश के चलते खन्यारा में दो दुकानें, दो मकान तथा तीन खोखे पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं इसके साथ ही 15 मकान तथा तीन दुकानें आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं इसके साथ ही 45 भेड़ बकरियां लापता हैं। इसके अतिरिक्त भी नाग टेंपल रेन शेल्टर, नाग मंदिर गेट भी क्षतिग्रस्त हुआ है।  


   उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार अपूर्व शर्मा की अगुवाई में टीम को खन्यारा में राहत तथा पुनर्वास कार्य के तत्काल प्रभाव से आरंभ करने के निर्देश दिए गए थे।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि भारी बारिश के चलते खन्यारा में हुए नुक्सान का जायजा लिया जा रहा है इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो इस के लिए जिला प्रशासन की ओर से कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को फौरी राहत भी प्रदान की जा रही है।
   उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन को लेकर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है इसके साथ ही सभी उपमंडल स्तर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ताकि आपदा की सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में तेजी लाई जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

चुनाव में दिग्गजों का खेल बिगाड़ सकती हैं महिलाएं, चापसूल और चाटूकार अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते हैं - पं. डोगरा

Sat Sep 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य पंडित शशिपाल डोगरा ने कांग्रेस को लेकर एक और गणना की है। उनकी गणना कहती है कि महिलाएं चुनाव में दिग्गजों का खेल बिगाड़ सकती हैं। यही नहीं, चापसूल और चाटूकार अपना स्वार्थ सिद्ध कर सकते हैं। […]

You May Like

Breaking News