IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सी बी बरोवालिया ने हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त की शपथ ग्रहण की

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बरोवालिया (सेवानिवृत्त) ने राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के लोकायुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की।

राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने शपथ ग्रहण कार्यवाही का संचालन किया तथा राज्यपाल की ओर से जारी वॉरेंट ऑफ अप्वाइंटमेंट पढ़ा।

राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ पत्र पर लोकायुक्त के हस्ताक्षर प्राप्त किए।

इस अवसर पर लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर, जस्टिस एल.एस. पांटा, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व लोकायुक्त, पूर्व न्यायाधीश, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

OPS पर भाजपा ने NPSEA HP के पदाधिकारियों- कर्मचारियों की चुनाव आयोग से की शिकायत, मांगी कार्रवाई

Thu Nov 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रकोष्ट के संयोजक सुरेंद्र एस घोनक्रोक्टा ने मुख्य चुनावअधिकारी को हिमाचल प्रदेश में कुछ सरकारी कर्मियों जो NPSEA HP. के पदाधिकारी हैं, वह चुनाव संहिता का उल्लंघन कर रहें हैं और राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के समर्थन मेें अपने सदस्यों को वोट करने की […]

You May Like

Breaking News