file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भाजपा करती हैं खरीद फरोख्त की राजनीति, राजीव शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशीयों को दिए एकजुट रहने के निर्देश- अनिरुद्ध सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल चुनावों के नतीजे 8 दिसम्बर को आएंगे. कांग्रेस पार्टी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही है लेकिन दूसरी तरफ वह बीजेपी से घबराई हुई है।

इसी को मध्य नजर रखते हुए कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी 68 प्रत्याशियों के साथ वर्चुअल मीटिंग करके मतगणना को लेकर अहम् टिप्स दिए और सभी को भाजपा के प्रलोभन से बचने को कहा हैं।

मीटिंग को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि बीजेपी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है।

मुख्यमंत्री लगातार बयान देते आए हैं कि अगर 25 से 28 सीट जीत कर भी बीजेपी आती है, पार्टी हाईकमान सरकार बना लेगा। इन सभी चीजों को मध्यनजर रखते हुए आज प्रभारी राजीव शुक्ला ने सभी उम्मीदवारों के साथ मंत्रणा की है।

सभी उम्मीदवारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं ताकि भाजपा की खरीद-फरोख्त की राजनीति न कर पाए. भाजपा का कांग्रेसी करण हो रहा हैं। अगर भाजपा ऐसा करती है तो यह प्रदेश के लोगों के साथ धोखा होगा। जनता उन्हें माफ़ नहीं करेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कार्रवाई- सराज के 3 कांग्रेस पदाधिकारी 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Wed Nov 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज की शिकायत पर अधिकृत प्राधिकरण के अनुमोदन के बाद कार्रवाई की है। पार्टी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज के पूर्व अध्यक्ष टेक चंद, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर व ज़िला कांग्रेसी सचिव राजेंद्र शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों […]

You May Like

Breaking News