सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मनाली में सोलंगनाला के निकट अंजनी महादेव नाले में बादल फटा, पुल और पावर हाउस को नुकसान

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मनाली

कुल्लू जिला के मनाली में सोलंगनाला के निकट अंजनी महादेव नाले में बीती रात बादल फटने की वजह से ब्यास नदी उफान पर आ गई है।

जलस्तर बढ़ जाने से नाले का मलबा पलचान पुल तक आ गया जिसके चलते मनाली-लेह मार्ग पलचान के पास  फिलहाल बंद है।

बादल फटने की इस घटना में एक मकान व पलचान स्थित पावर हाउस को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी भी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

ज़िला प्रशासन ने लोगों से नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

अटल टनल सड़क मार्ग बाधित होने के चलते लाहौल स्पीति के लिए बसों को वाया रोहतांग भेजा जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पटवारी- कानूनगो पर चला हिमाचल सरकार का "चाबुक", 2 दिन में ज्वॉइन न किया तो करो सीधा "कार्रवाई"

Thu Jul 25 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार द्वारा पटवारी- कानूनगो का स्टेट कैडर करने से भड़के पटवारी कानूनगो हड़ताल पर जाने की धमकी दे रहे थे। अब सरकार ने इनकी बात को सख्ती से लिया और हिमाचल सरकार का इन पर “चाबुक” चलने लगा है। ACS राजस्व ओंकार शर्मा की ओर से […]

You May Like

Breaking News