सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला के टूटीकंडी से नाबालिग लड़की लापता, किडनैपिंग की आशंका, मामला दर्ज- तलाश जारी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला शहर के टूटीकंडी से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी नाबालिग बेटी बीती रात करीब 11 बजे कमरे से कहीं बाहर निकली। इसके बाद लौटकर नहीं आई।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने सभी संभावित जगहों पर लड़की की तलाश की, लेकिन उसका कोई अता पता नही चला। ऐसे भी अंदेशा जताया जा रहा है कि या तो की लड़की को किसी ने किडनैप कर दिया है या फिर किसी शख्स के साथ गई है।

पुलिस ने लड़की को ढूंढने के लिए टीमों का गठन कर लिया है और सभी पुलिस थानों को भी संबंध में सूचित कर दिया है। यही नहीं जिला के बाहर के पुलिस थानों में भी लड़की के संबंध में सूचना भेजी गई है।

पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द लड़की को ढूंढ लिया जाएगा। वहीं, पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी लड़की को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने केस एफआईआर नंबर 245/22, IPC की धारा 363 के तहत दर्ज किया गया है। एएसआई सुरेश कुमार पीएस वेस्ट मामले की जांच कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला-दिल्ली-शिमला हवाई सेवा का पुनरारंभ, एटीआर-42-600 विमान में 50% सीटों पर मिलेगी 2480 रुपये सब्सिडाइज्ड किराये की सुविधा

Mon Sep 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला लगभग दो वर्षों के अंतराल के बाद शिमला और दिल्ली के बीच हवाई उड़ानें दोबारा शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सुबह मंडी जिले के बगस्याड से वर्चुअल माध्यम से जुब्बड़हट्टी स्थित शिमला हवाई अड्डे से एलायंस एयर के नए एटीआर-42-600 विमान को हरी […]

You May Like

Breaking News