सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

MLA त्रिलोक जम्वाल का भाजपा मुख्यालय शिमला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत CM- Dy CM को दी बधाई

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बिलासपुर से विधायक त्रिलोक जम्वाल भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर पहुंचे उनका भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा और संजीव चौहान उपस्थित रहे।
चुनाव जीतने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल आज पार्टी मुख्यालय पहुंचे।


जम्वाल ने कहा कि प्रदेश में हुआ विधानसभा चुनाव कांटे का रहा और उसमें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने सक्रिय रूप से भाग ।
अगर 2017 और 2022 की तुलना की जाए तो जब भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में सरकार बनाई थी तो दोनों पार्टियों के भीतर 268000 वोटों का अंतर था पर इस बार 2022 में कांग्रेस केवल भाजपा से 37974 वोट आगे है यही बताता है कि चुनाव कांटे का था।
उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार चुनावों में 1814530 वोट प्राप्त हुआ और अगर मत प्रतिशत देखी जाए तो भाजपा को 43% वोट प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए वादे पूरे करना काफी मुश्किल है,
पुरानी पेंशन बहाल करना, युवाओं को 500000 रोजगार देना, महिलाओं को हर महीने 1500 देना और 300 यूनिट बिजली फ्री करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए शुभकामनाएं भी दी। साथ ही उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को भी उपमुख्यमंत्री पद संभालने के लिए शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने भाजपा के कार्यकाल में अच्छा काम किया और कई योजनाएं ऐसी है जो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शुरू की गई है जिसका आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश को बड़ा लाभ होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की राज्यपाल से भेंट

Mon Dec 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

You May Like

Breaking News