IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह व पूरे परिवार के खिलाफ उदयपुर कोर्ट से “गैर जमानती वारंट” जारी, पत्नी सुदर्शना ने लगाया “डोमेस्टिक वायलेंस” का आरोप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, उदयपुर/शिमला

हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं बुशहर राजघराने के वारिस विक्रमादित्य सिंह, उनकी मां प्रतिभा सिंह, बहन अपराजिता तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ घरेलु हिंसा के मामले में उदयपुर की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। सभी आरोपितों को 14 दिसम्बर बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट—2 के समक्ष पेश होना होगा।


जानकारी के अनुसार मेवाड़ की आमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह चूण्डावत ने अपने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह तथा बहनोई अंगद सिंह के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट की धारा 12 के तहत अदालत में 17 अक्टूबर 2022 को वाद पेश किया था।

इसमें अदालत ने चारों ही आरोपितों को पूर्व में 17 नवम्बर को पेश होने के लिए जमानती वारंट पेश किए थे। उस तिथि पर पेश नहीं होने पर अदालत ने चारों आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए 14 दिसम्बर को पेश होने को कहा है।

आमेट की राजकुमारी सुदर्शना से हुई थी विक्रमादित्य सिंह की शादी
33 वर्षीय विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। गत वर्ष 2021 में उनके पिता की मृत्यु के बाद विक्रमादित्य को बुशहर—शिमला का राजा बनाया गया था। वह फिलहाल शिमला ग्रामीण से कांग्रेस से विधायक हैं।

उनकी शादी मेवाड़ के आमेट रियासत की राजकुमारी सुदर्शना सिंह चुण्डावत से 8 मार्च 2019 को जयपुर के कानोतागढ़ पैलेस में हुई थी।

सुदर्शना सिंह का परिवार उदयपुर में रहता है तथा इसी के चलते उसने उदयपुर की कोर्ट में घरेलु हिंसा के मामले में परिवाद पेश किया था।

उसने अदालत को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही परिवार के लोग उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने लगे। उसने परिवाद में आरोपितों को पाबंद करते हुए उसे अलग से मकान की व्यवस्था करने के आदेश जारी करने की मांग की है।

उधर, विक्रमादित्य सिंह ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है जिसका जवाब वह अदालत में देंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू व Dy CM मुकेश अग्निहोत्री के बीच विभागों का बंटवारा, मुकेश को दिए 3 बड़े विभाग

Wed Dec 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के पास राजस्व, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग रहेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को 3 विभाग दिए गए हैं। वह […]

You May Like

Breaking News