सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” के 100 दिन पूरे, हिमाचल के सीएम सहित 40 विधायक दौसा में हुए शामिल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने अपने 100 दिन पूरे कर दिए है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में 12 दिन हो गए है। दौसा राजस्थान का 5वां जिला है आज जहां से भारत जोड़ो यात्रा दौसा से शुरू होगी।

आज राहुल गांधी के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और सभी नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक यात्रा में शामिल होंगे।
आज राहुल गांधी जयपुर से पत्रकार वार्ता भी करेंगे। जिसके बाद यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर जयपुर में जश्न मनाया जायेगा।
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी कस यात्रा का समर्थन किया है। बुधवार को आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।
गौर हो कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 8 राज्यों में पहुंच चुकी है। राजस्थान के बाद यात्रा हरियाणा राज्य में प्रवेश करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू सरकार का पहला विधानसभा सत्र 22 से 24 दिसंबर तक धर्मशाला में, विधायकों को दिलाई जाएगी "शपथ"

Fri Dec 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित सुक्खू सरकार की पहली विधानसभा का सत्र 22 दिसंबर से धर्मशाला में शुरू होगा। 22 से 24 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र को लेकर राज्यपाल की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर […]

You May Like

Breaking News