15 करोड़ का बखीरना पुल गिरा- क्वालिटी कंट्रोल से बाहर, दिए जांच के आदेश

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

बखीरना पुल ढहने के मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय गुणवत्ता नियंत्रण दल गठित

एप्पल न्यूज़, रोहड़ू

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आदेशों पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, जो गुणवत्ता नियंत्रण सैल के अध्यक्ष भी है, ने यहां जिला शिमला के रोहड़ू (बाईपास) में पब्बर नदी पर निर्माणाधीन बखीरना पुल के ढह जाने की जांच के लिए तीन सदस्यीय गुणवत्ता नियंत्रण दल का गठन किया है।

\"\"

संजय कुंडू ने कहा कि इस दल में अधीक्षक अभियन्ता दीपक शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता ललित ग्रोवर और सहायक अभियन्ता देवेश ठाकुर शामिल होंगे। संजय कुंडू ने इन अधिकारियों को इस मामले की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

संजय कुंडू ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट के अनुसार दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सिरमौर में 2600 लोगों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी आयुष किट - डीसी

Thu May 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, सिरमौर (डॉ प्रखर गुप्ता) जिला प्रशासन सिरमौर की एक और नई पहल में COVID-19 के साथ लड़ने के लिए, विधायक नाहन, डॉ राजीव बिंदल और उपायुक्त, सिरमौर, डॉ आर.के. प्रूथी ने आज आयुष किट लॉन्च की, जो प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मददगार होगी। किट को होम संगरोध व्यक्तियों, […]

You May Like

Breaking News