कुलदीप सिंह पठानिया बने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 16वें अध्यक्ष, सुक्खू व जयराम हाथ पकड़कर आसन तक ले गए

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को सदन में 11:00 बजे के बाद तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहला प्रस्ताव पेश किया कि कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष होंगे। इसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की ओर से किया।

दूसरा प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पेश किया। इसका अनुमोदन शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने किया। इसके बाद सोलन के कांग्रेस विधायक धनीराम शांडिल ने तीसरा प्रस्ताव पेश किया। इसका अनुमोदन सुलाह के विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने किया।

प्रस्ताव पारित होने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसन पर बिठाया। सुक्खू हाथ पकड़कर पठानिया को आसन तक ले गए।

जयराम ठाकुर भी साथ वहां तक गए। सुखविंद्र सिंह सुक्खू और जयराम ठाकुर दोनों ने पठानिया को शुभकामनाएं दीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

IAS भरत खेड़ा संभालेंगे I&PR का कार्यभार, देवेश कुमार को पंचायती राज का अतिरिक्त जिम्मा

Thu Jan 5 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार ने दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। IAS भरत हरबंस खेड़ा को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के सतः ही आबकारी एवं कराधान व I&PR का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं देवेश कुमार को ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा […]

You May Like

Breaking News