भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में राहुल गांधी की यात्रा आजादी के बाद का सबसे बड़ा अभियान, देश बदलाव की ओर बढ़ा- प्रतिभा सिंह

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इंदौरा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रदेश के लोगों,पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि देश बदलाव की ओर बढ़ रहा हैं।

उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार लोगों का हजूम शामिल हो रहा है, वह देश मे अपने आप मे आजादी के बाद का एक ऐसा बड़ा अभियान हैं जो लोकतंत्र की मजबूती व देश मे आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा है कि यह अभियान कांग्रेस के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

 

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि इस यात्रा से कांग्रेस के प्रति लोगों में उत्साह बड़ा हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का रक्त संचार हुआ है इसके लिये राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदौरा में पार्टी कार्यकर्ता ने जिस गर्म जोशी से भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की वह अपने आप में एक मिसाल हैं।

प्रदेश में इस यात्रा के दूरगामी परिणाम मिलेंगे और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को चारों खाने चित करेगी। उन्होंने कहा कि देश अब बदलाव की राह पर चल पड़ा है और इसकी शुरुआत प्रदेश से शुरू हो चुकी हैं।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में सत्ता गवाने के बाद भाजपा के नेता अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहें है और कांग्रेस सरकार के खिलाफ बेतुकी बयानबाज़ी कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अन्य गारंटियों को भी चरणबद्घ ढंग से पूरा करेगी,इसकी भाजपा को कोई चिंता नही करनी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों की सराहना करते हुए कहा है कि नव गठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य जिस प्रकार से अपने अपने विभागों का अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं उससे साफ है कि कांग्रेस सरकार लोगों की जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कोर कसर बाकी नही रखेगी। 

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो विश्वास उन्होंने प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को दिया है उसे वह हरहाल में पूरा करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला DC ऑफिस में विजिलेंस की रेड, एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया वक्फ बोर्ड का मेम्बर सादिक़ मोहम्मद

Thu Jan 19 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाशिमला डीसी ऑफिस में गुरुवार को विजिलेंस ने रेड मारी और वक्फ बोर्ड का मेंबर सादिक मोहम्मद रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया। यह कुछ लोगों से वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी को रिन्यू करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत […]

You May Like

Breaking News