file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

मनाली–लेह मार्ग आज से बंद, ब्लैक आइस ने बढ़ाया खतरा, अब मई जून में फिर खुलेगा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, कुल्लू

कड़ाके की ठंड और ऊंचाई वाले दर्रों में लगातार बढ़ रही फिसलन के कारण प्रशासन ने मनाली–लेह सामरिक मार्ग को सोमवार से पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है।

मार्ग पर ब्लैक आइस जमने से वाहनों के फिसलने का खतरा बेहद बढ़ गया है। ऐसे में यात्रा को जोखिमपूर्ण मानते हुए दारचा से आगे वाहनों को भेजना असुरक्षित घोषित किया गया है।

21 नवंबर से 7 दिसंबर तक लाहौल-स्पीति और लेह प्रशासन के बीच हुई वर्चुअल बैठक में तय शर्तों के आधार पर सड़क को सीमित अवधि के लिए खोला गया था।

इस दौरान पर्यटकों को केवल बारालाचा दर्रे तक जाने की अनुमति मिल रही थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से निरंतर गिरते तापमान के कारण सड़क पर मोटी ब्लैक आइस जमने लगी है, जिससे फिसलन अत्यधिक बढ़ चुकी है।

उधर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पहले ही ग्रांफू–लोसर मार्ग को आवाजाही के लिए बंद कर चुका है। अब मनाली–लेह राष्ट्रीय मार्ग भी दारचा से आगे अगले आदेश तक बंद रहेगा। भारी ठंड, बर्फबारी और दर्रों में तापमान में तेज गिरावट के चलते सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि बीआरओ से प्राप्त फीडबैक और लद्दाख प्रशासन के साथ समन्वय के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सड़क केवल मौसम सुधरने व मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ही खोली जाएगी।
प्रशासन के अनुसार अब यह मार्ग अगले वर्ष मई–जून में मौसम अनुकूल होने पर ही खुलने की संभावना है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी एक माह के भीतर होगी- सुक्खू

Mon Dec 8 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पैंशनरों के सभी लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी आगामी एक माह के भीतर पूर्ण कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज यहां हिमाचल प्रदेश पैंशनर संयुक्त फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए की।मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Breaking News