MC शिमला चुनाव- कांग्रेस ने लगाई मंत्रियों और MLA की ड्यूटी, 8 सेक्टर में बांटे सभी 34 वार्ड- बुशैहरी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर ली है और शिमला एमसी के वार्डो को आठ सेक्टर में बांटा गया है। जिसमे 5 मंत्रियों के साथ विधायकों की ज़िम्मेदारी तय कर दी है।

सभी वार्डों में मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी बनाया गया है जबकि साथ में विधायकों को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है जोकि डैमेज कंट्रोल करने के साथ ही चुनाव प्रचार भी देखेगे।

कांग्रेस महासचिव देवेंद्र बुशहरी का कहना है कि पिछले दिन नामांकन का आखिरी दिन था और 21 अप्रैल को नामांकन वापस ले सकते है।

21 अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री, मंत्री व कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रचार के लिए जाएंगे। नगर शिमला के 34 वार्डों को कांग्रेस ने 8 सेक्टर में बांटा है।

हर सेक्टर में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 2 वर्किंग प्रेसिडेंट को भी सेक्टर का इंचारज बनाया गया है। साथ ही इन सभी सेक्टर में 3 से 4 विधायक भी लगाए गए है।

बाइट,,,देवेंद्र बुशहेरी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस

Share from A4appleNews:

Next Post

ITI सुन्नी में खेल कूद प्रतियोगिता में बोले विक्रमादित्य सिंह- युवा पीढ़ी अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाए और नशाखोरी से रहे दूर

Fri Apr 21 , 2023
एप्पल न्यूज़, सुन्नी शिमला लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में शारीरिक एवं बौद्धिक विकास का विशेष महत्व है इसलिए युवा पीढ़ी को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगनी चाहिए ताकि वह नशाखोरी से दूर रहें और राष्ट्र निर्माण […]

You May Like

Breaking News