file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

11.29 करोड़ से मिलेगी शैंशर-देहुरिधार पंचायतों को भाग्य रेखा, सड़क अवार्ड होने से क्षेत्रवासी गदगद

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, महेंद्र सिंह, न्यू्ली कुल्लू
बंजार उपमंडल की देहुरीधार व शैंशर पंचायत अब सड़क सुविधा से जुड़ेगी । सैंज उपतहसील की इन पंचायतों के दर्जनों गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 14.600 किलोमीटर लंबी सड़क तैयार करने के लिए विभाग ने 11,29,8,966 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है ।

\"\"

बीते दिनों विभाग ने इसके लिए अवार्ड जारी कर दिए हैं जिसके अंतर्गत सड़क निर्माण के साथ-साथ विभिन्न पुलों, सुरक्षा दीवारों व टायरिंग का कार्य शुरू किया जाएगा । बता दें कि सैंज उपतहसील की शैंशर तथा देहुरीधार पंचायत में लगभग 3000 की आबादी लंबे समय से सड़क की मांग कर रही थी ।

हालांकि पंचायत के कुछ क्षेत्र में सैंज जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा सड़क निकाली गई थी लेकिन इसकी मुरम्मत के लिए कोई प्रावधान नहीं था साथ ही इस सड़क पर बस रूट चलाना भी खतरे से खाली नहीं था जिस कारण क्षेत्र वासियों ने अपनी जमीन की गिफ्ट डीड देकर लोक निर्माण विभाग से बस योग्य सड़क के लिए आग्रह किया था ।

लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए सड़क का सर्वे करने के बाद पूरी प्रक्रिया के तहत फाईल अप्रूव कर दी गई है ।

उधर का अवार्ड होने की खुशी में क्षेत्रवासी गदगद हैं शैंशर पंचायत प्रधान नरेश कुमार, देहुरिधार प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान तुलसी राम एवं भगत सिंह, बीडीसी सदस्या जयवंती, मनुऋषि युवक मंडल प्रधान महेंद्र सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य प्रेम सोनी, आलम चंद, मीराबाई, विजय सिंह, प्रकाश, संजू ठाकुर, निमत राम तथा गिरधारी लाल सहित सभी क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार एवं लोकनिर्माण विभाग का आभार जताया है ।

बंजार मंडल के तहत लगभग 15 किलोमीटर लंबी न्यूली-शैंशर सड़क के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर कर दिए हैं जिसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा ।

Share from A4appleNews:

Next Post

गुम्मा-बाघी सड़क प्रशासन की अनदेखी से गड्डों में तब्दील, सेब सीज़न से पूर्व सुध ले सरकार

Sat Jun 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई सेब बाहुल्य उबादेश क्षेत्र की 9 पंचायतों को जोड़ने वाली प्रमुख 30 किलोमीटर लंबी गुम्मा-बाघी सड़क प्रशासन की अनदेखी व अवैज्ञानिक तरीक़े से किए गए कार्य व रखरखाव के चलते गड्ढो में तब्दील हो चुकी हैं जिससे अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल हैं कि गड्ढो में सड़क […]

You May Like

Breaking News