IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में 4- 5 फरवरी को तय

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर 27 और 28 जनवरी को रहेंगे

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की एक बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप द्वारा की गई।

इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे, बैठक में प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद एवं 2022 के विधायकों ने भी भाग लिया।

बैठक में कहीं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सुरेश कश्यप ने बताया कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जिला ऊना भाजपा मुख्यालय में 4 और 5 फरवरी 2023 को तय की गई है।

प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी हेतु कल ऊना जिला में एक बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती, संगठन मंत्री पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, विनोद ठाकुर और सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक में 27 जनवरी को होने जा रहे परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन प्रदेश के सभी मंडलों में विद्यार्थियों द्वारा सुना जाएगा।

इस कार्यक्रम के संयोजक राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार रहेंगे।

बैठक में 28 जनवरी को होने जा रही मन की बात कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल होंगे।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया के मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम हेतु भी चर्चा की गई केंद्रीय मंत्री 27 जनवरी को चंडीगढ़ से मंडी हेलिटैक्सी द्वारा पहुंचेंगे जहां वह एक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेंगे, उसके उपरांत संसदीय क्षेत्र मंडी कि भाजपा की एक बैठक में वह भाग लेने जा रहे हैं।

इसी दिन मंडी नगर निगम के पार्षदों के साथ भी मंडाविया एक बैठक में भाग लेंगे।

28 जनवरी को जनवरी को मनसुख मांडवीया दरंग मंडल की एक बैठक में भाग लेंगे और उसके बाद वह हेलिटैक्सी के माध्यम से चंडीगढ़ रवाना हो जाएंगे।

इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल रहेंगे और इस प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उनके साथ रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बधाई- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया प्रदान 3 अधिकारी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित

Wed Jan 25 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में शिमला के बचत भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निर्वाचन आयोग और मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया […]

You May Like

Breaking News