तबाही- 24 घण्टे में 5 मौत 15 लापता, CM ने हिमाचल में जान-माल के नुकसान पर जताई चिंता, लोगों से की एहतियात बरतने की अपील

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण जान-माल के भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। 

 उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 5 लोगों की मौत और लगभग 15 लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और राज्य की बचाव टीमों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थलों पर भेज दिया गया है। सभी घटनास्थलों पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। 

भूस्खलन और बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। 

जय राम ठाकुर ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों से भी विशेष ऐहतियात बरतने और भूस्खलन एवं बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में पहाड़ी धंसने से मकान ढहा, ग्राम पंचायत प्रधान व 4 बच्चों समेत 8 लोगों की दबने से दर्दनाक मौत, 11 घण्टे रेस्क्यू के बाद सभी शव निकाले

Sat Aug 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी मंडी जिला के नाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशन के गांव झड़ोंन में शुक्रवार रात पहाड़ी धंसने से एक मकान के ढह जाने से मकान में सोए 4 बच्चों समेत 8 लोगों की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब 2 बजे […]

You May Like

Breaking News