सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

MC शिमला चुनाव- कांग्रेस व भाजपा के बाद CPIM ने भी जारी की 4 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा के बाद अब माकपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 4 उम्मीदवारो के नाम जारी किए गए हैं।

माकपा का कहना है कि वह पूरी मजबूती के साथ नगर निगम शिमला के चुनाव में उतरकर लोगों को एक मजबूत विकल्प देने जा रहे हैं।

माकपा ने समरहिल वार्ड नंबर 5 से विरेंद्र ठाकुर, टूटू से दीक्षा ठाकुर, कृष्णा नगर से अमित कुमार, सांगटी से कपिल देव शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

निगम शिमला में पूर्व में मेयर सीपीआईएम के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट भी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने पूर्व में नगर निगम में शासित रहे भाजपा व कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने कहा कि इन के राज में लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ा है कूड़े पानी के बिलों में वृद्धि हुई है। माकपा लोगों के बीच मजबूत विकल्प देगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

"हिमाचल गौरव पुरस्कार" सवालों के घेरे में, विभाग ने अपने ही कर्मचारी किए नामित, साहित्य व भाषा अकादमी से पुरस्कृत साहित्यकार "हाशिए" पर...!

Thu Apr 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल वस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे हिमाचल गौरव पुरस्कार पर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि भाषा एवं संस्कृति विभाग की चयन कमेटी पर कि आखिर विभाग ने अपने ही विभाग के कर्मचारी अधिकासरी को हिमाचल […]

You May Like

Breaking News