file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का बयान, नेता बदलने में लगी है भाजपा, कांग्रेस लगाएगी हैट्रिक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

दो मई को नगर निगम शिमला के चुनाव है. कांग्रेस-भाजपा ने चुनाव में जीत के लिए पूरा दम झोंक दिया है। 30 अप्रैल को नगर निगम शिमला का चुनाव प्रचार रूक जाएगा। इससे पहले दोनों ही पार्टी पूरा दम लगाकर चुनाव लड़ रही है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम शिमला चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साल 2021 में उपचुनाव साल 2022 में विधानसभा चुनाव जीते हैं और अब साल 2023 में कांग्रेस नगर निगम शिमला का चुनाव जीतने जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है. मंगलवार को कांग्रेस नगर निगम शिमला चुनाव के लिए मेनिफेस्टो भी जारी करेगी।

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने कहा कि जहां आठ दिन बाद नगर निगम शिमला के चुनाव हैं।

वहां भारतीय जनता पार्टी अपना अध्यक्ष बदलने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरा दम लगा कर चुनाव लड़ रही है और भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।

ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा में कितनी गुटबाजी और चुनाव के इस दौर में पार्टी को किस दौर से गुजरना पड़ रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर की रेंजर योगिता शर्मा "राष्ट्र स्तरीय मैसेंजर्स ऑफ पीस स्टार अवार्ड" से सम्मानित हिमाचल के 2 अन्य होनहार भी नवाजे

Tue Apr 25 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला 116 वर्षों से दुनियां भर में स्काउट-गाइड शांति और संवाद की स्थायी संस्कृति बनाने के स्थानीय प्रयासों में लगे हुए हैं। जिसमे छोटी-छोटी गतिविधियों से लेकर बड़ी सामुदायिक सेवा परियोजनाओं, स्थानीय मुद्दों से निपटने, प्राकृतिक आपदाओं से बचने, शांति निर्माण गतिविधियों का नेतृत्व , लैंगिक समानता और […]

You May Like

Breaking News