सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

शिमला के रिज मैदान में “रन फॉर ड्रग फ्री एंड ग्रीन हिमाचल” मैराथन का आयोजन, सीएम ने विजताओ को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

एप्पल न्यूज, शिमला

विजेताओं को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तीन श्रेणियों में मैराथन आयोजित की गई और मैराथन की थीम ‘रन फॉर ड्रग फ्री एंड ग्रीन हिमाचल’ रखा गई थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशा आज के समय में हिमाचल प्रदेश में एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है जिसको रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

पुलिस विभाग द्वारा छेड़ा गया प्रधाव अभियान काफी हद तक कामयाब हो रहा है लेकिन नशे के सौदागर भी नई से नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए पुलिस को भी आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस होना पड़ेगा।

सरकार नशे के सौदागरों के खिलाफ कानून को भी सख्त करने वाली है इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भी भेजा गया है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं जिसको जल्द भर लिया जाएगा।

वहीं मॉनसून से निपटने को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

जुलाई महीने में शिमला में प्रस्तावित विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं।

शिमला में सभी विपक्षी दलों की बैठक का प्रपोजल आया है जिसमें केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी।

वहीं रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की मूर्ति स्थापित ना होने पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पास मुद्दा नहीं है इसलिए राजनीतिक मंशा से इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं।

चंबा मनोहर हत्याकांड मामले में भी भाजपा ने राजनीति करनी चाही। जब आरोपियों को जेल में डाल दिया गया था तब जाकर 10 दिन बाद धरना प्रदर्शन किया जिसका कोई औचित्य नहीं बनता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पुनर्वास केंद्रों से ठीक होने वाले व्यक्तियों को आतिथ्य क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करेगा पर्यटन विकास निगम -RS बाली 

Mon Jun 26 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग पुनर्वास केंद्रों से ठीक होने वाले व्यक्तियों को आतिथ्य क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करेगा जिसका उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनके कौशल में निखार लाना है।  आर एस बाली […]

You May Like

Breaking News