सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

“मुख्यमंत्री” कौन- कांग्रेस आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, उसका पालन किया जाएगा- प्रतिभा सिंह

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

बैठक में मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायकों से होगी चर्चा

हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, व भूपेश बघेल होंगे शामिल

प्रतिभा सिंह से मिलने होली लॉज पहुंच रहे कांग्रेस के विधायक

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत प्राप्त करने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए कसरत शुरू हो गई हैं. विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस की आज दोपहर बाद कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठक होगी जिसमे हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

इससे पूर्व कांग्रेस के जीते हुए कुछ विधायक होली लॉज प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंच रहें हैं. ठियोग से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी होलिलौज पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह जो जीत है वह हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि आज 3 बजे होनी वाली बैठक में केंद्रीय प्रयवेशक हुड्डा , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी आ रहे है।

बैठक में पार्टी के मापदंडों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी उसके बाद फिर आलाकमान के पास जो भी रिपोर्ट जाएगी उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय प्रयवेशक हुड्डा , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस ने राजभवन पहुंच कर किया "सरकार" बनाने का दावा पेश, प्रभारी व पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल को सौंपी जीते हुए प्रत्याशियों की सूची

Fri Dec 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के बाद अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। समर्थक अपने-अपने चहेते नेता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते है। बहरहाल शुक्रवार को विधायक दल की बैठक से पूर्व हिमाचल पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षकों भूपेश बघेल, […]

You May Like

Breaking News