माफियाराज और भ्रष्टाचार की गिरफ्त में हिमाचल, कांग्रेस सरकार जनता की दुश्मन- श्रीकांत शर्मा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार,अब जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने शिमला में भाजपा के विशाल प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को अपराध, माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है।

जनता के बीच भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ आक्रोश चरम पर है और अब यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों को कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में जंगलराज अपने चरम पर है। मंडी, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और अन्य जिलों में गैंगवार और गोलीबारी आम बात हो गई है।

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ईमानदार अधिकारियों को खुलेआम धमकाया और मारा जा रहा है। माफिया तंत्र ने प्रशासन और कानून को बंधक बना दिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार इस पर मौन साधे बैठी है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि माफियाओं को सरकारी संरक्षण के बिना इतनी हिम्मत नहीं हो सकती। खनन माफिया, चिट्टा माफिया, शराब माफिया, कबाड़ माफिया और ट्रांसफर माफिया पूरे प्रदेश में बेलगाम होकर लूट मचा रहे हैं।

जंगलों में अवैध कटान से लेकर खनन माफिया द्वारा अधिकारियों की पिटाई तक, हर जगह अराजकता का माहौल है। सवाल यह है कि सरकार इन अपराधियों पर चुप क्यों है? किसका संरक्षण इन्हें मिला हुआ है?

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार का दूसरा नाम भ्रष्टाचार बन चुका है। हर विभाग में रिश्वतखोरी और घोटाले चरम पर हैं। खाद्य आपूर्ति से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक, हर जगह कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबी ठेकेदारों की लूट मची हुई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में झूठी गारंटियों के सहारे जनता को ठगा। अब हालात यह हैं कि—5 लाख नौकरियों का वादा किया था, लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी गई।

28 लाख बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन एक रुपये तक नहीं मिला।300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा करके सत्ता में आए, लेकिन 125 यूनिट भी बंद कर दी गई।बागवानों से फसलों के सही दाम का वादा किया, लेकिन उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।गृहिणी सुविधा योजना, शगुन योजना, स्वावलंबन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर महिलाओं के हक को छीना गया।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वित्तीय बदहाली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल पर 1 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज लाद दिया गया है।

सरकार जनता पर नए-नए टैक्स थोपकर और महंगाई बढ़ाकर अपनी नाकामी छुपाने में लगी हुई है।

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जनता का धैर्य जवाब दे चुका है। हिमाचल की जनता अब कांग्रेस सरकार के झूठ, भ्रष्टाचार और माफिया राज को खत्म करने के लिए सड़कों पर उतर चुकी है। यह सरकार अब ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं।

भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से जनता की आवाज को बुलंद कर रहे हैं और कांग्रेस सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुके हैं। अब सिर्फ एक ही लक्ष्य है— माफिया और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाओ, हिमाचल को बचाओ।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ बड़ा फैसला, 5 आरोपियों को 14-14 साल की सजा

Fri Mar 28 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश (एक) की अदालत ने 268 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े गए पांच आरोपियों को 14-14 साल के कठोर कारावास और 1.40 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला राज्य में बढ़ती […]

You May Like