IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

आनंद शर्मा ने वोट डाल किया कांग्रेस की जीत का दावा, अब कर्नाटक में भी मिलेगी कामयाबी

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला नगर निगम चुनावों को लेकर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। हालांकि सुबह से ही शिमला में बारिश हो रही है बावजूद इसके मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है।

सुबह 10 बजे तक 13:17 प्रतिशत मतदान हुआ है वही कांग्रेस के वरिष्ट नेता आनद शर्मा भी भराड़ी वार्ड के क्लस्टन में अपना वोट देने के लिए पहुंचे।

मतदान करने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि ये उनकी जन्मभूमि और वे हर बार चुनावों में मतदान करने पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है और अब शिमला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में शिमला के लोग काफी समझदार हैं। नगर निगम में अधिकतर कांग्रेस के ही महापौर और उपमहापौर रहे और इस बार भी कांग्रेस नगर निगम चुनावों में जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए वादों को प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरा कर रही है और नगर निगम के चुनावों को लेकर जो भी शहर की जनता के साथ वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिमला शहर में पार्किंग पार्क स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता रहेगी। आनंद शर्मा ने शिमला नगर निगम चुनाव में अपनी जीत का दावा किया।

वही कर्नाटक चुनाव को लेकर आनंद शर्मा ने कांग्रेस की जीत का दावा किया और कहा कि हिमाचल से कांग्रेस की शुरुआत हुई है और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो 2 करोड़ रोजगार देने और 15 लाख खाते में आने के लिए वादे किए थे उनका क्या हुआ है अब कर्नाटक के साथ देश की जाने का इनकी हकीकत जान चुकी है ओर लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।

भाजपा कांग्रेस को कोसने की जगह बताए खुद कितने वादे पूरे किए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ यशवंत सिंह परमार की  पुण्य तिथि पर कांग्रेस नेताओं ने उनके छायाचित्र पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

Tue May 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता  डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को आज उनकी  पुण्य तिथि पर याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने डॉक्टर परमार को याद करते हुए कहा कि  डॉक्टर परमार […]

You May Like

Breaking News