यशवंत छाजटा ने संभाला हिमुडा उपाध्यक्ष का कार्यभार, शिमला के समीप ही बनेगी “माउंटेन सिटी”

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कांग्रेस के महासचिव और होलीलोज के करीबी यशवंत छाजटा को सरकार ने हिमुंडा का उपाध्यक्ष बनाया है।

वीरवार को कार्यभार सम्भालने यशवंत छाजटा ने हिमुंडा कार्यालय पहुचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और कार्यालय में यशवंत छाजटा ने कार्यभार संभाला। इस दौरान बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।

उपाध्यक्ष बनाने यशवंत यशवंत छाजटा ने कांग्रेस आलाकमान ओर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया और इस जिम्मवारी को बखूबी निभाने ओर शिमला शहर की भीड़ को कम करने के लिए शहर के बाहर माउंटेन सिटी बनाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार में भी हिमुंडा के उपाध्यक्ष थे और अब दोबारा से हिमुंडा के उपाध्यक्ष बनने का उन्हें मौका मिला है और हिमुंडा के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य करेंगे।

पूर्व सरकार के समय में भी शिमला शहर के साथ ही जाठिया देवी में ढाई सौ बीघा जमीन ली थी जहा शहर बसाना था लेकिन पूर्व सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर कोई काम नही किया।

वही अब मुख्यमंत्री ने माउंटेन सिटी बनाने का एक 13 सौ करोड़ का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेजा है और इसको जैसे ही मंजूरी मिलती है तो शहर के साथ ही जुब्बडहट्टी के समीप ही सिटी बनाई जाएगी ओर शिमला शहर की भीड़ को कम करने का काम किया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश के अलग अलग जिलो में हिमुंडा ने जमीनें ली थी और वहां पर कालोनी बनाने के कार्यो में भी तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि खास कर हिमुंडा के कर्मचारियों और निवेशों के हितों को ध्यान में रख कर काम किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

काज़ा में BSNL की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस FTTH लांच, 625 टावर से 2700 गांव में मुहैया करवाएंगे नेटवर्क- सहोता

Fri Dec 1 , 2023
एपप्ल न्यूज, काजाजनजातीय क्षेत्र स्पीति के काजा में शुक्रवार को भारत संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनएल) की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस फाइबर टू द होम (एफ टी टी एच) की लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक बीएसएनएल जेएस सहोता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।एडीसी राहुल जैन ने कहा […]

You May Like