IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर CM सुक्खू समेत पूरी सरकार और कांग्रेस ने मनरेगा का नाम व स्वरूप बदलने के विरोध में 2 घंटे रखा “उपवास”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

मनरेगा बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समूख प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 11 बजे से 1 बजे तक अनशन रखा।

इससे पूर्व नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व 2 मिनट का मौन भी रखा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि  केंद्र की मोदी सरकार ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा कर देश के साथ साथ उनका भी घोर अपमान किया है, जिसे किसी भी सूरत पर सहन नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश मे बढ़ती बेरोजगारी को कम करने व पंचायतों को सशक्त करने के लिये एक राष्ट्रव्यापी योजना मनरेगा को शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण विकास के साथ साथ युवाओं को उनके घर द्वार 100 दिन के रोजगार की कानूनन गारंटी थी। आज देश मे इस कानून को कमजोर कर केंद्र की भाजपा सरकार ने पंचायत के अधिकार को ही खत्म कर दिया है।
विनय कुमार ने कहा कि आज का यह उपवास केंद्र की मोदी सरकार को जगाने के लिये किया गया है और देश मे कांग्रेस का यह आंदोलन जन आंदोलन बनेगा।
————————-
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर ही नही बल्कि इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार ने प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सोनिया गांधी की सलाह पर मनरेगा को शुरू किया था। इस योजना से गांव के विकास के साथ साथ पंचायती राज सशक्त हुआ था। आज अब यह अधिकार उनसे छीन लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटा कर इसे जी राम जी का नया नाम दिया। उन्होंने कहा कि अब नई नियम के अनुसार केंद्र 60 प्रतिशत अंशदान देगी,जबकि 40 प्रतिशत राज्यों को देना होगा।

उन्होंने कहा कि पहले ही अधिकतर राज्यों की वित्तीय हालत ठीक नही है,ऐसे में जब राज्य अपना अंशदान देने में असमर्थ होंगे तो उन राज्यों को इस योजना से महरूम होना पड़ेगा।
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस इसे कभी सहन नही करेगी और जब तक इसे इसके मूल स्वरूप में नही लाया जाता तब तक कांग्रेस का यह जन आंदोलन जारी रहेगा।
इस अनशन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य,सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, बोर्डो निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक,नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान , उप महापौर उमा कौशल, पूर्व विधायक, अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारी, पार्षदगण व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस" में हिमाचल को राष्ट्रीय "अवार्ड", CM ने दी शुभकामनाएं

Sat Jan 31 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (डीडीटीएंडजी) विभाग को नई दिल्ली में आयोजित 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख नवाचार पहल ‘हिम […]

You May Like

Breaking News