नूरपुर में यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, 26 घायल, चालक को हार्ट अटैक या टायर फटने की आशंका

एप्पल न्यूज़, नूरपुर/कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया, जब यात्रियों से भरी निजी बस ‘देवीदर्शन’ अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

इस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल नूरपुर में चल रहा है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी।

बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। करीब 11 बजे जब बस नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास पहुंची, तो अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्यों में जुट गई। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को संभवतः हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया हो सकता है, जिससे बस अनियंत्रित हुई। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बस का टायर फटने की भी आशंका जताई है।
प्रशासन की ओर से गंभीर घायलों को 5 हजार रुपये तथा अन्य घायलों को 2 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

टटीयाणा पंचायत ने फिर पेश की लोकतंत्र और एकता की मिसाल, लगातार दूसरी बार "सर्वसम्मति" से चुने गए सभी प्रतिनिधि, 25 लाख जीते

Mon May 4 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिलाई/सिरमौरसिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र की टटीयाणा पंचायत ने एक बार फिर सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक परंपरा की अनूठी मिसाल कायम की है। पंचायत के लोगों ने लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से सभी पंचायत प्रतिनिधियों का चयन कर यह साबित किया है कि आपसी सहयोग और सद्भाव से […]

You May Like

Breaking News