IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हलचल- जयराम विधायक दल पहुचा राजभवन, सदन में बजट के लिए डिवीज़न ऑफ वोट की मांग की

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
बुधवार सुबह ही भाजपा के विधायक नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर की अगुवाई में राजभवन पहुंचे जहां पर उन्होंने राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल को विधानसभा में विपक्ष के विधायकों के साथ किया जा रहे व्यवहार से अवगत करवाया साथ ही विधायकों को सस्पेंड करने की भी आशंका जताई।साथ ही बजट के लिए डिवीज़न ऑफ वोट की मांग की।


जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दिन विधानसभा में बेवजह सदन को स्थगित किया गया और जब बात करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे तो मार्शल ने उनके साथ धक्का मुक्की की और उन्हें अंदर जाने से रोका गया जो की दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने उन्होंने कट मोशन पर डिटेल वोटिंग होनी थी लेकिन बेवजह सदन को स्थगित किया गया उन्होंने आशंका जताई कि विधानसभा में बजट आज पास होना है।

ऐसे में विपक्ष के विधायकों को सस्पेंड किया जा सकता है इसको लेकर राज्यपाल से बात की है हालांकि जयराम ठाकुर ने फ्लोर टेस्ट की बात से अभी इनकार किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार बहुमत खो चुकी है और विधायकों को डराने धमकाने का काम किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- विक्रमादित्य सिंह "रोते हुए" ने मंत्री पद से दिया "इस्तीफा", वीरभद्र सिंह को जो रिज पर दो गज जमीन न दे पाए उनका साथ कैसा..!

Wed Feb 28 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार कांग्रेस की थी हमने पूरा प्रयास किया की काम करें लेकिन मुझे ह्यूमिलेट किया गया। उदघाटन करने पर भी नोटिस दिए गए। लेकिन हम डीबीएनई वाले नहीं। अपनी लक्ष्मण रेखा जानता हूं और किसे सम्मान देना है पता है। हमने की […]

You May Like

Breaking News