IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

Breaking- BJP ने मंडी से कंगना और कांगडा से राजीव को दिया टिकट

एप्पल न्यूज़, शिमला

BJP ने आज जारी तीसरी सूची में मंडी से कंगना रनौत और कांगडा से राजीव भारद्वाज को टिकट दे दिया है।

डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


उनका जन्म 9 फरवरी 1963 को हुआ थम। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले है।
राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते है।

कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च, 1987 सरकाघाट मंडी में हुआ था। वह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।

कंगना ने कुछ समय पहले ही बिलासपुर के सोशल संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया था और अपना संबोधन हिमाचल प्रदेश की जनता के समक्ष रखा था।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- अब दिल्ली में लगेगी हिमाचल के 'नेताओं' की "पाठशाला", हिमाचल भवन में "मास्टर जी" की तैनाती - "व्यवस्था परिवर्तन"..!

Mon Mar 25 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के नारे में कैसे बदल रही है व्यवस्था, उसका उदाहरण हाल ही में जारी एक आदेश से पता चल रहा है। चुनाव आयोग को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट जारी होने के दिन सरकार के शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर एक […]

You May Like

Breaking News