file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जेपी नड्डा के पिता का हाल जानने हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे सीएम जयराम

3
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने पिता का हालचाल पूछने हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे है. गौरतलब है कि जेपी नड्डा के पिता एनएल नड्डा की 16 जनवरी को तबियत खराब हो गयी थी और उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके बाद उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में एडमिट किया गया था।

वहीं अब एनएल नड्डा का स्वास्थ्य ठीक है और उनका हालचाल पूछने आज जेपी नड्डा व सीएम जयराम ठाकुर बिलासपुर पहुंचे. कड़ी सिक्युरिटी के बीच जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अस्पताल परिसर पहुंचकर ना केवल एनएल नड्डा का स्वास्थ्य हाल जाना बल्कि उनके जल्द कुशल होने की कामना भी की।

जिसके बाद मीडिया से बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि जेपी नड्डा के पिता अब बिल्कुल ठीक है और उन्हें घर के लिये डिस्चार्ज किया जा रहा है. वहीं सीएम जयराम ठाकुर से बिलासपुर में सरकारी अस्पताल होने व सभी तरह की सुविधाएं अस्पताल में होने के सरकार के दावे के बावजूद एक निजी अस्पताल में नड्डा के पिता को एडमिट करने के पूछे गए सवाल मुख्यमंत्री चुप्पी साधे नजर आए।

वहीं सीएम जयराम ठाकुर के वापिस शिमला रवानगी के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने पिता एनएल नड्डा को लेकर परिवार सहित अपने घर विजयपुर चले गए है.

Share from A4appleNews:

Next Post

27 जनवरी को होगी ग्राम पंचायतों की पहली बैठक

Mon Jan 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला   ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश की नवगठित ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों की पहली बैठक 27 जनवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज […]

You May Like

Breaking News