IMG_20250501_120218
IMG-20250530-WA0009
file_00000000784861f8b70cfecce65018fe (1)
previous arrow
next arrow

ग्रीष्मोत्सव की आखिरी संध्या में CM ने की शिरकत, दलेर मेहंदी सहित कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समा

file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_0000000006c861fb9906286a4ab087a2
file_000000006e746230a2a51781dd51f8fa
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में आज मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस दौरान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कमांडर आरट्रैक लेफ्टनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफ स्टाफ लेफ्टनेंट जनरल डी एस कुशवाह,  विधायक विनोद कुमार व रीना कश्यप, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष एचपीआईडिसी विशाल चंबियाल, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव 2024 की समरिका का भी विमोचन किया। 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया। 

आज के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 

ग्रीष्मोत्सव में चिल्ड्रेन ऑफ द स्टेट का आयोजन भी किया गया, जिसमें बाल आश्रम टूटीकंडी, बाल आश्रम मशोबरा के छात्र-छात्राओं द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई। 

ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 

आज ग्रीष्मोत्सव के आखिरी दिन राजकीय उच्च पाठशाला कैथू, चैप्सली स्कूल शिमला, एनजेडसीसी पटियाला उत्तराखंड (जोनसारी नृत्य) पंजाब, एनजेडसीसी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) प्रस्तुत किया गया। 

ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई।

ग्रीष्मोत्सव में अनुमोदित कलाकार अरविंद सिंह राजपूत, नरेन्द्र निट्टू, अजय चौहान और अज्जू तोमर, अभिज्ञ द बैन्ड, डॉ. महेन्द्र राठौर तथा कुमार साहिल ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।

आज के मंच संचालक पूजा चौधरी, विनोद कुमार, आर जे शालिनी, अरुणोदय और मुनिश नंदन रहे। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस सरकार पति, पत्नी और मित्रों की सरकार बन गई है- बिंदल

Wed Jun 19 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस की सरकार मित्रों की सरकार, मित्रों के लिए सरकार व मित्रों के द्वारा सरकार है लेकिन पिछले कल इसमें एक और इजाफा हो गया। यह सरकार अब केवल मित्रों की ही सरकार नहीं रही बल्कि पति, […]

You May Like