सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से जयपाल चौधरी 36 साल सेवा के बाद सेवानिवृत्त

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में निजी सहायक के पद पर तैनात जयपाल चौधरी के सम्मान में आज सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में छोटा शिमला स्थित निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


सूचना एवं जन सम्पर्क परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए राजीव कुमार ने जयपाल चौधरी की बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।  
संयुक्त निदेशक महेश पठानिया ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
जयपाल चौधरी 4 जून, 1988 को आशुटंकक के पद पर नियुक्त हुए और 36 वर्ष से अधिक समय तक विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हादसा- कुल्लू में मणिकर्ण के तोष गांव में "बादल फटा", पैदल पुल, 3 दुकानें और ठेके को पहुंचा नुकसान

Tue Jul 30 , 2024
एप्पल न्यूज, कुल्लू उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने मणिकर्ण घाटी के तोष नाला में गत रात्रि को बदल फटने से आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार देर रात मणिकर्ण घाटी के तोष नाला में पहाड़ी पर बादल फटने से जलस्तर में बढ़ोतरी हो […]

You May Like

Breaking News