IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जलप्रलय- सुन्नी के दोघरी में 4 और नोगली में एक शव मिला, अब तक 15 शव मिले

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सुन्नी रामपुर बुशहर

समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के नौवें दिन आज सुबह सुन्नी डैम के नजदीक दोघरी क्षेत्र में चार शव बरामद हुए है। जबकि एक शव नोगली में मिला।

सुन्नी डैम मे मिले 4 शवों मे से प्रथम दृष्टया में दो शव पुरुषों के हैं और एक लड़की का शव है, जिसकी उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है।

इसके साथ ही एक अन्य शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। यह भी प्रथम दृष्टया में महिला का बताया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दी।


उन्होंने कहा कि शव क्षत-विक्षत है। शवों को रेस्क्यू किया जा रहा है जिसके बाद इन्हे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया जाएगा।

उधर, समेज त्रासदी के बाद चल रहे सर्च ऑपरेशन में आज नोगली में एक महिला शव बरामद हुआ है। रेस्क्यू टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है।

वहीं शव की पहचान कल्पना कुमारी पत्नी जयसिंह के तौर पर हुई है, जबकि ग्रीनको हाइड्रो प्रोजेक्ट में कार्यरत थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर अस्पताल भेजा जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम निशांत तोमर ने दी। अभी तक 15 शव बरामद हो चुके हैं।

इसके साथ ही जिला प्रशासन कुल्लू को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वन विभाग के नए मुखिया डॉ. पवनेश शर्मा कार्यभार, मिनिस्ट्रियल स्टाफ की भारी कमी पर जताई चिंता

Fri Aug 9 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश वन विभाग के नए मुखिया डॉ. पवनेश शर्मा कार्यभार संभालते ही वन विभाग की गतिविधियों में गतिशीलता लाने के लिए प्रयासरत नज़र आने लगे हैं। गत दिवस वन बल मुखिया ने अपने कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन मुख्यालय स्थित अपने अधिकारियों और कर्मचारियों से […]

You May Like

Breaking News