PM मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” के रूप में मनाएगी भाजपा- बिंदल

एप्पल न्यूज, शिमला

17 सितंबर को विश्व के महान नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि इस उपलक्ष पर प्रदेश भाजपा ने जहां मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी वही हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी ।

डॉ बिंदल ने कहा कि 17 सितंबर को प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान करेंगे और साथ ही अपने-अपने पोलिंग बूथ पर सदस्य बनाने का कार्यक्रम करेंगे।


डॉ बिंदल ने कहा कि 25 सितंबर को देश की पर्वाचीन पीढ़ी में सबसे बड़े विचारक और चिंतक भारतीय जन संघ के संस्थापक अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस भाजपा हर पोलिंग बूथ पर मनाएगी और पंडित दीनदयाल जी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हर पोलिंग बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इसी प्रकार 29 सितंबर को नरेंद्र मोदी जी देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम करेंगे । उस दिन हर बूथ पर मन की बात सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को पूर्ण करेंगे।
2 अक्टूबर को मोहनदास करमचंद गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर भाजपा स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम करेगी और सदस्यता के लक्ष्यों को समाज के हर वर्ग तक बढ़ाएगी

डॉ बिंदल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने भारत को एक नई दिशा दी है और वह दिशा है विकास की, राष्ट्रभक्ति की, समर्पण की, गरीब कल्याण, महिला उत्थान, युवा विकास और किसान विकास की।

10 वर्षों के कार्यकाल में मोदी जी ने भ्रष्टाचार व स्वार्थ की राजनीति के साथ युद्ध किया है और मां भारती की एकात्मता, अखंडता के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। ऐसे महापुरुष को पूरा देश शत-शत नमन करता है

Share from A4appleNews:

Next Post

कमाल- चियोग स्कूल की मेधावी बेटियों को प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने अपने खर्चे पर करवाई मुफ्त हवाई व रेल यात्रा

Mon Sep 16 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चियोग की  कक्षा छठी से 1़2 तक की  कक्षाओं  में  प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं ने प्रधानाचार्य संदीप शर्मा के निजी खर्च से  मुफ्त हवाई, मेट्रो रेल्वे, वातानुकूलित रेल और वोल्वो बस सफर का लुत्फ उठाया । बता दें प्रथम स्थान […]

You May Like

Breaking News