file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

NHM कर्मचारियों का बैनर देख भड़के CM जयराम, गुस्साए मूड़ से NHM कर्मी स्तब्ध

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला: नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी आवास ओवर के बाहर अपनी मांगें लेकर पहुंचे।

इस दौरान कर्मचारियों के हाथ में सरकार से मांग के बैनर भी थे. एक बैनर में ‘अब तो आंखें खोलो सरकार’ लिखा गया था।

अपने सरकारी आवास से बाहर निकलते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नजर जब इस बैनर पर पड़ी, तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गाड़ी से उतरकर बाहर आए और एनएचएम कर्मचारियों पर भड़क गए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारी से पूछा कि वह कौन हैं और बैनर में क्या लिख रखा है. इस पर जब एनएचएम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष ने जवाब देना चाहा, तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वहां गुस्सा होकर वहां से चल दिए।

बेहद शालीन स्वभाव के लिए देश भर में मशहूर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह सब देखकर अन्य कर्मचारी भी स्तब्ध रह गए.

नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अमीन चंद ने कहा कि कर्मचारी बीते 24 वर्ष से लगातार अपनी मांगों को सरकार के सामने उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

पिछली सरकार और अब मौजूदा सरकार भी केवल वादे करती है, लेकिन उनके लिए नीति निर्माण नहीं किया जाता. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का या व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आक्रोश- जल रक्षकों का विधानसभा के बाहर हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की, स्ट्राइक जारी रखने की चेतावनी

Wed Aug 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश जल रक्षक लम्बे समय से मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज जलरक्षकों ने चौड़ा मैदान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया ओर जमकर नारेबाजी की। जल रक्षक कई दिनों से टूल […]

You May Like

Breaking News