फिलहाल प्रदेश में नहीं बढेगा बस किराया, कैबिनेट में होगा तय कब चलेंगी बसें: गोबिंद सिंह

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि 18 मई से शुरू होने वाले लाॅकडाउन के चौथे चरण में केंद्र की गाइडलाइन पर राज्य में बसें व पब्लिक ट्रांसपोर्ट चलाने का फैसला लिया जाएगा। कैबिनेट में चर्चा के बाद सरकार तय करेगी कि कितनी मात्रा में बसों को चलाया जाएगा।

कोरोना के लंबे समय तक चलने की सूरत में हमें कोरोना के बीच जीवन जीने का अभ्यास डालना पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए बसों की आवाजाही होना आवश्यक है। साथ में सामाजिक दूरी की भी पालना करनी होगी, ताकि कोरोना से पूरी तरह बचाव रहे। लाॅकडाउन में एचआरटीसी को 130 करोड़ का घाटा हो चुका है। परिवहन मंत्री शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने बस किराया बढ़ोतरी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि सरकार का फिलहाल किराया बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है, न ही इस तरह का प्रस्ताव परिवहन विभाग की तरफ से आया है। पिछले दो दिनों से परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ उनकी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोई बैठक भी नहीं हुई। गोविंद सिंह ने कहा कि बसों की आवाजाही के लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने मुकम्मल व्यवस्था कर ली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

NPS नीति के विरोध में कर्मचारियों ने लगाए काले बिल्ले व रिब्बन

Fri May 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाएन०पी०एस० कर्मचारी महासंघ जिला शिमला ने एन०पी०एस० निति के विरोध में 15 मई को काले बिल्ले व रिबन लगाकर अपने स्थान से ही विरोध जताया | विधित रहे कि केंद्र ने 1 अप्रैल , 2004 से न्यू पैंशन निति को अपने कर्मचारियों पर लागू किया उसी तर्ज़ पर […]

You May Like

Breaking News