file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

विवेक चड़क को बनाया गया ABVP का विभाग संयोजक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चम्बा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का प्रांत अभ्यास वर्ग जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में संपन हुआ जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप ठाकुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान , व उतर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस प्रांत अभ्यास वर्ग में जिला टोलियों की नवीन घोषणाएं की जिसमें चम्बा विभाग व्यवस्था प्रमुख अंकुश भारती, विभाग संयोजक विवेक चढ़क, जिला प्रमुख खेमराज, जिला संयोजक अरुण पंडित को नवीन दायित्व दिए गए।


जिला संयोजक अरुण पंडित ने कहा कि इस वर्ग में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रासंगिकता, इतिहास, आयाम, कार्य, गतिविधियां, कार्यकर्ता व्यवहार, कार्यपद्धति, परिसर सक्रियता आदि विषयों पर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अभ्यास वर्ग में इन घोषणाओं से जिला चंबा के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन के कार्य को गति मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट, बोले- लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा, वोट का सही इस्तेमाल करें

Wed May 15 , 2024
एप्पल न्यूज़, रायबरेली/शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार पर हैं। यहां से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा उम्मीदवार राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को रायबरेली के शिवगढ़-सीवान, पाहो- हरचंदपुर, पहुरी, बंदेई, लालगंज बाजार, अमावा इत्यादि […]

You May Like

Breaking News