file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू नई दिल्ली एम्स में भर्ती, स्वास्थ्य स्थिति बेहतर- परीक्षण में लगेंगे 2-3 दिन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कुछ परीक्षणों के लिए शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है।

विभाग के डॉक्टरों की टीम ने उनके परीक्षण शुरू कर दिए हैं। इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन दिन लग सकते हैं।

मुख्यमंत्री की सेहत पहले से बेहतर है, चिंता की कोई बात नहीं है।
वह डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की रिपोर्ट सामान्य हैं।

मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें उचित आराम की जरूरत है, जिससे वह और तेजी से ठीक होंगे। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री को एम्स में भर्ती करवाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के "10 दर्रों" से एकत्रित मिट्टी के कलशों को राज्यपाल ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया

Sun Oct 29 , 2023
राज्यपाल ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राज भवन में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र तथा भारतीय तिब्बत सीमा बल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर उन्होंने नेहरू […]

You May Like

Breaking News