नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर मैराथन आयोजित

एप्पल न्यूज़, झाकड़ी

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 22 मई, 2026 मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन गसो पुल से प्रारंभ होकर एनजेएचपीएस परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सताद्री परिसर में संपन्न हुई।

मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिवाली कपूर ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों (पुरुष एवं महिला)— 35 वर्ष से कम, 35-45 वर्ष, 45-55 वर्ष एवं 55 वर्ष से अधिक में आयोजित किया गया।

मैराथन के समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिवाली कपूर द्वारा सताद्री प्रेक्षागृह में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए ।

स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत 24 मई 2026 तक विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का विनय कुमार ने किया समर्थन

Fri May 22 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला विनय कुमार ने राष्ट्रीय पात्ररता परीक्षा ,नीट पेपर लीक मामले में देश के गुस्से को जायज ठहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नीट पेपर लीक मामले में देश से […]

You May Like

Breaking News