सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का विनय कुमार ने किया समर्थन

एप्पल न्यूज़, शिमला

विनय कुमार ने राष्ट्रीय पात्ररता परीक्षा ,नीट पेपर लीक मामले में देश के गुस्से को जायज ठहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नीट पेपर लीक मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए। उनकी चुपी भी संदेहास्पद है।


विनय कुमार ने कहा है कि नीट पेपर रद्द होने से इस परीक्षा में शामिल हुए अभियर्थियों की कड़ी मेहनत पानी मे मिली है।  उनके जख्म भरने बहुत ही मुश्किल है।
विनय कुमार ने कहा है कि कांग्रेस नीट पेपर लीक की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी भी न्यायधीश से करवाने की मांग को लेकर व इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर देश के साथ खड़ी है।

युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी स्तर पर सहन नही किया जा सकता।

Share from A4appleNews:

Next Post

नगर परिषद रोहड़ू चुनाव संपन्न, 9 में से 7 कांग्रेस ने जीते, कुल 77.31 प्रतिशत मतदान, ये रहे विजेता

Fri May 22 , 2026
एसडीएम ने चुनाव कर्मियों एवं महिला कर्मचारियों का जताया आभार एप्पल न्यूज़, रोहड़ू नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव-2026 के अंतर्गत आज मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद् के सभी 9 वार्डों […]

You May Like

Breaking News