संत निरंकारी मंडल ब्रांच बागीपुल के संत निरंकारी चैरिटेबल ने बाजार व कार्यालय किए सेनिटाइज

एप्पल न्यूज़, निरमंड

संत निरंकारी मंडल ब्रांच बागीपुल के संत निरंकारी चैरिटेबल ने बागीपुल में आर्युवैदिक हाॅस्पीटल, प्राथमिक पाठशाला, वैटनरी हास्पीटल, आई पी एच कार्यालय, बस स्टैंड और पूरे बाजार को सैंनीटाईज किया।

स्थानीय लोगों को चैरिटेबल के स्वंय सेवी अनिल सोनी और मीना सोनी ने कोरोना महामारी से बचाव के बारे भी जागरूक कराया और वैक्सीनेशन के प्रति भी सभी लोगों को अवगत कराया ।

सेवादल के जवान महेन्द्र ब्रामटा ने भी सैंनीटाईजेशन में भाग लिया। बाल संगत के सदस्य सृष्टि सोनी, मोक्ष सोनी और बरुण सोनी ने भी इस जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया।

कोरोना नियमों का पालन करते हुए ही पूरे बागीपुल को सैंनीटाईज किया गया। लगातार ये सेवादार अपनी सेवाएं मानवता के प्रति निस्वार्थ भाव से देते रहते हैं। संत निरंकारी मिशन वर्तमान में कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान पूरे विश्व में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

चाहे रिकांगपीओ में भी कोविड कैयर सैंटर में शाम का भोजन एक महीने से प्रदान कर रहे हैं और नालागढ़ में कोविड कैयर सैंटर संत निरंकारी सत्संग भवन में चल रहा है। दिल्ली ग्रांउड नंबर 8 में 1000 बैड का कोविड कैयर सैंटर मानवता की सेवा में चल रहा है।

भारत वर्ष के कई भवनों में वैक्सीनेशन भी चल रहा है।
संत निरंकारी मिशन समय – समय पर ब्लड डोनेशन, आपदा में भी अपनी निस्वार्थ सेवाएं प्रदान करते हैं। नर सेवा, नारायण पूजा के ध्येय को लेकर ये मानवता की सेवा में तत्पर रहते हैं। यह जानकारी स्थानीय मुखी निर्मल सोनी ने प्रदान करते हुए बताया कि अभी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार पूरे विश्व में मिशन के अनुयायी और सेवादार अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

उप निदेशक धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर और रामभज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत

Mon May 31 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलासूचना एवं जन सम्पर्क, निदेशालय शिमला में उप-निदेशक पद पर तैनात धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर और वाहन चालक रामभज सेवानिवृत हो गए।धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने वर्ष 1996 से विभिन्न जिलों में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, निदेशालय में सूचना अधिकारी और निदेशालय व प्रेस सम्पर्क कार्यालय […]

You May Like

Breaking News