उप निदेशक धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर और रामभज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवानिवृत

एप्पल न्यूज़, शिमला
सूचना एवं जन सम्पर्क, निदेशालय शिमला में उप-निदेशक पद पर तैनात धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर और वाहन चालक रामभज सेवानिवृत हो गए।
धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने वर्ष 1996 से विभिन्न जिलों में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, निदेशालय में सूचना अधिकारी और निदेशालय व प्रेस सम्पर्क कार्यालय चण्डीगढ़ में उप-निदेशक पद पर सेवाएं प्रदान कीं।


रामभज ने विभाग में वर्ष 1988 से वाहन चालक पद पर सेवाएं प्रदान कीं।
इस अवसर पर निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर व रामभज द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की।
विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना महामारी से बचाव के लिए IPR द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Tue Jun 1 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के राज्य नाट्य दल द्वारा शिमला में विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार के माध्यमों द्वारा लोगों को कोरोना महामारी से बचाव व सावधानियों के बारे जागरूक किया गया।इस अभियान में कलाकारों ने कोरोना महामारी से बचाव के विभिन्न उपायों जैसे साबुन से बार-बार […]

You May Like

Breaking News