खलिनी कम्युनिटी सेंटर के पास 3 आक्रामक कुत्तों ने 3 लोगों को काटा, स्थानीय निवासियों में दहशत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला, 3 जून 2026: शिमला के खलिनी स्थित कम्युनिटी सेंटर के आसपास आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र में घूम रहे कुछ आवारा कुत्तों में से 3 आक्रामक कुत्तों द्वारा अब तक 3 लोगों को काटा जा चुका है, जिनका एंटी-रेबीज़ टीकाकरण करवाना पड़ा है। इसके कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त कुत्ते राह चलते लोगों पर झपटते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया है कि इस संबंध में नगर निगम के पशु चिकित्सा कार्यालय को पूर्व में टेलीफोन के माध्यम से भी सूचित किया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।

निवासियों ने हाल ही में आए Supreme Court of India के निर्णय In Re: “City Hounded by Strays, Kids Pay Price” का हवाला देते हुए प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पशु चिकित्सा टीम भेजकर इन आक्रामक कुत्तों का परीक्षण कराया जाए तथा न्यायालय के दिशा-निर्देशों और प्रचलित नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम शिमला, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से जनसुरक्षा के हित में शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

Share from A4appleNews:

You May Like