file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

क्राईम- क्रिकेट खेलने को लेकर जमीन मालिक और महिला मंडल में खूनी तकरार, कुल्हाड़ी से महिला सचिव-प्रधान का सिर फोड़ने वाला 65 वर्षीय सेवक राम हिरासत में

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर की ग्राम पंचायत डंसा के नोगी धार गॉव में दिल दहलाने वाला एक मामला शनिवार को देखने को मिला। यहां क्रिकेट खेलने को लेकर एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी के वार से से विरोध कर रही एक महिला का सिर फोड़ दिया। ये तो गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। जिसके बाद व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर छंबिन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला नोगीधार के तमैसू ढाँक पर स्थित खेल मैदान का है जहां कई वर्षों से क्षेत्र के बच्चे क्रिकेट खेल खेलते हैं। इस जमीन पर धार गांव के सेवक राम का कब्जा है। सेवक राम लंबे समय से बच्चों को इस जमीन पर क्रिकेट खेलने से रोक रहा था। पहले भी 2-3 बार मामला पुलिस तक पहुंचा था। इसी बीच शनिवार को जब बच्चों को रोक जा रहा था तो धार गॉव की महिला मंडल प्रधान और सचिव बच्चों के पक्ष में तमैसू पहुंची।


सेवक राम कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा था। इस बीच महिलाएं बच्चों के समर्थन में सेवक राम के साथ बहस करने लगी। इस पर एक बच्चा अपने मोबाईल में सारी वारदात की वीडियो बना रहा था। बहस ज्यादा बड़ी जब सचिव सेवक राम को समझ रही थी तो इसी बीच महिला मंडल प्रधान तैश में आकर बोली कि ये जमीन तेरी नहीं सरकारी है और बच्चे खेलेंगे। इसके बाद उसने बच्चे से कहा कि कैमरे में सब रिकॉर्ड करो। इस पर सेवक राम आपा खो गया और सीधा कुल्हाड़ी उठाकर मंडल सचिव और प्रधान के सिर पर वार कर दिया। जो वीडियो में साफ नजर आ रहा है।
कुल्हाड़ी के वार से महिला मंडल धार की सचिव नारा देवी के सिर पर गंभीर चोटें पहुंची हैं। इसके इलावा महिला मंडल प्रधान राम प्यारी को भी मामूली चोट लगी।
घायलावस्था में नारा देवी पत्नी कुलदीप ठाकुर को रात को ही महात्मा गांधी अस्पताल रामपुर बुशहर पहुंचाया गया। स्थिति गंभीर होने के चलते उक्त महिला को आई जी एम सी शिमला रैफर किया जा चुका है।


महिला मंडल प्रधान राम प्यारी ने जानकारी दी है कि शनिवार को युवक मंडल धार द्वारा आयोजित की जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के सिलसिले में खेल मैदान में महिलाओं के साथ आई थी। इसी बीच सेवक राम भी आ धमका और और महिलाओं के साथ बहसबाजी करते हुए आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से वार करने लगा।


डीएसपी रामपुर बुशहर चंद्रशेखर कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि 65 वर्षीय सेवक राम पुत्र नंत राम निवासी नोगीधार के खिलाफ धारा 341 व 323 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।
उन्होंने कहा कि महिला खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद ही अन्य धाराओं को जोड़ा जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, ग्राम पंचायत डंसा के प्रधान देश कुमार हुड्डन और उप प्रधान जीएल डमालु ने कहा कि इस तरह की वारदात निंदनीय है। कुल्हाड़ी से महिला पर वार करना विकृत मानसिकता को दर्शाता है। वार थोड़ा भी तेज होता तो महिला की हत्या हो जाती। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM जयराम ठाकुर ने लता मंगेशकर और MLA के पिता के निधन पर किया शोक व्यक्त

Sun Feb 6 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने आज मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अन्तिम सांस ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनका जाना कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। लता जी ने आजीवन […]

You May Like

Breaking News